मतदाता जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन
संवाद सूत्र मुंगेर नेहरू युवा केंद्र मुंगेर के सौजन्य से कर्णभूमि कला केंद्र संगठन के द्वारा
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 09:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुंगेर : नेहरू युवा केंद्र मुंगेर के सौजन्य से कर्णभूमि कला केंद्र संगठन के द्वारा बुधवार को मुंगेर बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, कौड़ा मैदान, गांधी चौक, मुंगेर स्टेशन, पूरबसराय चौक पर कलाकारों के द्वारा मतदान करने के लिए मतदाता को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। इससे पहले नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक चितरंजन मंडल के द्वारा हरी झंडी दिखा कर कलाकारों के दल को रवाना किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि मतदान क्यों जरूरी है। कलाकारों ने लोगों को जात पात से उपर उठ कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कालाकार में वरिष्ठ रंग कर्मी शत्रु आर्या, वेदांत सुमन, सन्नी, अंकुश, अमरजीत कुमार, अमर रंग कर्मियों थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें