परसीराम ठाकुरबाड़ी में विभिन्न देवताओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा
संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) बुधवार को असरगंज प्रखंड क्षेत्र के परसीराम ठाकुरबाड़ी के प
संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर) : बुधवार को असरगंज प्रखंड क्षेत्र के परसीराम ठाकुरबाड़ी के प्रांगन में राम भक्त हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं हवन कार्य संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में राजेश कुमार केसान एवं रंजना केसान थे। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा एवं हवन किया गया। साथ ही भगवान शंकर का भी अभिषेक किया गया। भगवान राधा-कृष्ण की भी पूजा अर्चना की गयी। काफी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष वर्ग ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना सहभागिता निभाई। वेदी से उठते हवन के सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें घी के बने व्यंजनों का भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। मौके पर संजय केसान, मुकेश केसान, गौरव केसान सहित समस्त केसान परिवार के महिला-पुरूष उपस्थित थे।