गायत्री मंत्र के जाप से मानसिक अशांति दूर होती है
संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) असरगंज सुरजुराम ठाकुरवाड़ी के प्रांगन में नौ दिवसीय श्रीमद् द
संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर) : असरगंज सुरजुराम ठाकुरवाड़ी के प्रांगन में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत पुराण व हवन यज्ञ मंगलवार को संपन्न हुआ। मौके पर प्रवचन करते हुए डा. मंगलनाथ पाठक ने कहा कि देवी भागवत गायत्री मंत्र की विशब्द व्याख्या है। गायत्री मंत्र का जप संपूर्ण विधि से करने से मानसिक अशांति दूर होती है। गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जप करने से आत्म ज्योति का दर्शन होता है। रूद्राक्ष की महिमा बताते हुए डा. पाठक ने कहा कि रूद्राक्ष धारण करने से शिवत्व की प्राप्ति होती होती है। रूद्राक्ष चैदह मूखी तक होता है। रूद्राक्ष धारण करने से धन की वृद्धि, जीविका की प्राप्ति, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता, न्यायालय में विजय, सहित अनेक मनोकामना सिद्ध होती है। सदाचार के आचरण से देवी प्रसन्न होती है। सदाचार से व्यक्ति श्रेष्ठ होता है। सदाचार से पतित व्यक्ति का लोक एवं परलोक में अपमान एवं दुर्गति होती है। सदाचार का अनुष्ठान ही परम धर्म है। मौके पर विमला देवी, कौशल्या देवी, उषा देवी, शंभू कुमार, विनोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।