खरवा में अष्टजाम का आयोजन
संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) प्रखंड क्षेत्र के खरबा गांव में 48 घंटे का अष्टजाम का आयोजन कि
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 09:12 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 09:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर): प्रखंड क्षेत्र के खरबा गांव में 48 घंटे का अष्टजाम का आयोजन किया गया। उद्धाटन जिप सदस्य अनिल वैध ने फीता काटकर किया। अष्टजाम में गणेश भगवान, शंकर भगवान, बजरंगबली सहित 13 देवी देवताओं की प्रतिमा बैठायी गई है। कड़ी धूप के बावजूद पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ पूजा आरती के लिए लगी रहीं। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ स्थल का परिक्रमा करते देखे गये। अहले सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया और देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड उमड़ने लगी। अगरबत्ती व धूप की खूश्बू से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण गूंजायमान हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें