18 घंटे बाद गंगा किनारे मिला विरजू का शव
संवाद सूत्र मुंगेर रविवार को हरिणमार थाना क्षेत्र के राजधान टोला के नवल साह के 8 वर्षीय
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 10:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुंगेर : रविवार को हरिणमार थाना क्षेत्र के राजधान टोला के नवल साह के 8 वर्षीय पुत्र विरजू कुमार का शव काशीबाबा घाट के किनारे मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि रामनवमी के मौके पर विरजू व सोलो दोनों भाई अपने दादा सियाराम साह के साथ काशीबाबा घाट गंडक नदी में गंगा स्नान के लिए गया था। दोनो भाई को गंगा स्नान कराने के बाद सियाराम साह किनारे पर बैठा कर स्नान करने लगे। इसी बीच विरजू भी गंगा के पानी में उतर गया। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें