मतदाता जागरुकता को लेकर निकाली रैली
संवाद सूत्र टेटिया बम्बर (मुंगेर) लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मंगलवार को प्रखंड संसाधन क
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 09:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, टेटिया बम्बर (मुंगेर) : लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र टेटिया बम्बर के प्रागंण से जागरुकता रैली निकाली गई। एसडीओ संजीव कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव प्रसाद सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रवाना करते हुए एसडीओ संजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। रैली बीआरसी से निकल कर पूरे टेटिया बम्बर गांव के भ्रमण कर मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस रैली में कन्या मध्य विद्यालय टेटिया के प्रधानाध्यापक समित मानकर उमाशंकर सिह, अवनीश कुमार सिह, रेणु सिह, अमरकांत पटेल, सुनील कुमार सहित टोला सेवक और विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें