सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर
संवाद सूत्र मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत के शिवधाम स्थित गुरुवार को स्कार्पियों ए
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 09:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:38 PM (IST)
संवाद सूत्र मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत के शिवधाम स्थित गुरुवार को स्कार्पियों एवं मोटर साइकिल के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक तौफिर गांव का ललन कुमार है। ललन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। ललन कुमार मय मैदान में मोटर साइकिल चलाना सीख रहा था। जबकि, कुछ लोग मैदान में स्कार्पियों वाहन चलाना सीख रहे थे। स्कार्पियो वाहन चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ललन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्कार्पियो चालक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें