शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान को ले लाभुकों का हंगामा व प्रदर्शन
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के ब
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन की राशि नहीं मिलने से नाराज प्रखंड क्षेत्र के तेलियाडीह, बहिरा, बरुई, रतैठा, मुढ़ेरी सहित अन्य पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बरुई पंचायत के उप मुखिया दीपक ¨बद के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे मनोज यादव, बबलु झा, पंकज मिश्रा, विपिन ¨सह, फूदो मंडल, ललन मंडल आदि ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार द्वारा शौचालय भुगतान की राशि में दो हजार का रिश्वत लिया जाता है। रिश्वत की राशि नहीं देने कार्यालय के दर्जनों बार चक्कर लगाना पड़ता है। इसके बावजूद शौचालय की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता है। मिथलेश ¨सह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के मिलीभगत से सरकारी योजनाओं में व्यापक पैमाने पर लूट खसोट जारी है।