लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन
- प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई पुलिस पदाधिकारियों की बैठक संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर
- प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई पुलिस पदाधिकारियों की बैठक संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई।
प्रखंड स्तरीय बैठक में रामनगर, सफियाबाद, जमालपुर, ईस्ट कॉलोनी थाना के पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। चुनाव को पारदर्शी के साथ भय मुक्त बनाने के लिए बूथों का सत्यापन कार्य सभी थानाध्यक्ष अपने स्तर से कर लें। उसी आधार पर बूथों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। बीडीओ ने थानाध्यक्षों को बताया कि प्रखंड के अंतर्गत कुल 152 मतदान केंद्र है। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन जरूरी है। वहीं, असमाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दें। इधर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश राय ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर ही बूथों का सत्यापन कार्य पूरा कर रिपोर्ट सौप दी जाएगी। बैठक में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई मौजूद थे।