हवन के साथ संपन्न हुआ संगीतमय राम कथा महोत्सव
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर): रामपुर बस्ती के सिन्हा टोला में चल रहे ग्यारह दिवसीय संगीत
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर): रामपुर बस्ती के सिन्हा टोला में चल रहे ग्यारह दिवसीय संगीतमय रामकथा महोत्सव का समापन मंगलवार को हवन के साथ हुआ। वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंडित अनुराग कृष्ण जी महाराज का विदाई बुधवार को रामपुर वासियों ने पूरे सम्मान के साथ किया। मुख्य यजमान रामदेव मंडल, संगीता देवी कुंदन सिन्हा, बबली सिन्हा, सदानंद मंडल, सारिका सिन्हा, चितरंजन मंडल, गोपाल जी, पारस कुमार आदि ने कथावाचक को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान करते हुए अगले साल फिर कथा महोत्सव कराने का निमंत्रण दिया। मौके पर बबलू सिन्हा, उत्तम ¨सहा, आशा देवी, गुलशन, चंदन, शशि भूषण पोद्दार, अन्नपूर्णा देवी, मीना देवी , प्रमिला देवी, सुलोचना देवी, अन्नपूर्णा देवी, निशा सिन्हा, अजय सिन्हा, मुन्नी देवी, शिवानी देवी आदि मौजूद थे।