युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती
संवाद सूत्र, मुंगेर : स्वामी विवेकानंद की जंयती शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ युवा दि
संवाद सूत्र, मुंगेर : स्वामी विवेकानंद की जंयती शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। इस मौके नर सामाजिक राजनैतिक व शिक्षण संस्थानों में लोगों ने उन्हें याद किया उनके विचारों का प्रवाह करते हुए उनके बताए मार्गो पर अनुकरण का संकल्प लिया।
नेहरू युवा केद्र के सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक चितरंजन मंडल ने कहा स्वामी जी देश व समाज के भलाई के लिए आजीवन लगे रहे लोग इन्हें युवा सन्यासी के रूप में जानते है। कहा इनकी सच्ची श्रद्धांजली तभी होगी जब इनके बताए मार्ग पर युवा पीढ़ी चले। मौके पर मिथलेश कुमार चौवे, मुकेश सिनहा योगेन्द्र कुमार, विश्वकर्मा, अमरजीत , नेहा भारती, अंजली भारती, विनय कुमार, कुंदन कुमार,नेहा चौधरी, आदि उपस्थित थे। सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती सचिव अमरनाथ केशरी, उपाध्यक्ष डा. मंजू सिन्हा, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, बालिका खण्ड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि , महेश शर्मा आदि ने स्वामी विवेकानंद चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वही सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र, जयंत कुमार चौधरी ने विवेकानंद के तैलिय चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर मे भैया बहनो एव आचार्यो के बीच स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिलेश पांडे ने स्वामी विवेकानंद जी एक माहान ¨चतक बताया। इस मौके पर वहां के भैया वहनों ने स्वामी जी का परिवेश धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उमाकांत पाठक, संतोष आंनद, संजीव कुमार ¨सहा, गौरी ओझा , भारती चौधरी, मनोज मिश्र आदि शामिल थे। अखिल भारतीय भाषा साहित्य समागम की ओर से माधव निवास सुभाषनगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गिरजा शंकर नलिन ने स्वामी विवेकानंद के ¨चत पर माल्यापर्ण एव पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे नमन किया । मौके पर सुबोध छवि, विमल कुमार मिश्रा, विभाषचन्द्र मिश्रा, नवजीत कुमार निराला, अर्चना कुमारी, बंदना, सुनील कुमार ,कनौजिया , नरेश कुमार अम्वष्टा, नरेन्द्र कुमार आदि शामिल थे। एआईएसएफ के द्वारा डीजे कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। संचालन अमरनाथ ने किया। मौके पर विश्वजीत कुमार , सागर सुमन जितेन्द्र कुमार, मो. नजरूल हुसैन शुभम, आशीष , सत्यम, ब्रजेश्, सुरजभान, मो. मुन्ना आदि शामिल थे।