महिला समागम को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर): 25 नवंबर को जदयू द्वारा प्रस्तावित महिला समागम की सफलता को लेक
संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर): 25 नवंबर को जदयू द्वारा प्रस्तावित महिला समागम की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आदिवासी बहुल गांव उभ्भी वनवर्षा में प्रखंड युवा अध्यक्ष चंद्र दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला सचिव प्रफुल्ल कुमार थे। बैठक में संगीता कुमारी, फुल कुमारी, मंजू देवी, रीना देवी, शंभू हंसदा, सहित कई आदिवासी महिलाएं थी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा महिला हित में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं से वहां की महिलाओं को अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने कि लिये कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं ताकि प्रदेश की महिलाएं आत्म निर्भर बन सके। आप लोग इन योजनाओं का अधिक अधिक लाभ लें। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में समागम में पहुंचने की अपील महिलाओं से की।