महिला सुधार वाहनी समागम 25 नवंबर को
संवाद सूत्र, मुंगेर: जदयू महिला सुधार वाहिनी की बैठक शनिवार को तोपखाना बा•ार स्थित जदयू क
संवाद सूत्र, मुंगेर: जदयू महिला सुधार वाहिनी की बैठक शनिवार को तोपखाना बा•ार स्थित जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 25 नवंबर को जिला महिला सुधार वाहिनी के समागम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सहनी ने जिला महिला सदस्यों से समागम को सफल बनाने की अपील की। वहीं, पूर्व विधायक नीता चौधरी से समागम की •ाम्मिेदारी संभालने का आग्रह किया। वहीं पंचायती राज की जिलाध्यक्ष पूनम देवी तथा उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समागम को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद ¨सह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण ¨बदुओं पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि महिला समाज में एक ऐतिहासिक सोच है। जिससे धर्म जाति से ऊपर उठकर महिलाएं एक साथ खुद के अधिकार, संरक्षण एवं कर्तव्य पालन पर एकजुट होंगी। वहीं पूर्व विधायक नीता चौधरी ने महिला सदस्यों से महिलाओं के विकास, मान सम्मान एवं अधिकारों को लेकर जागरूक एवं एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में नीलाम ¨सह, संगीता देवी, बबीता गुप्ता, रेखा देवी, गौरी देवी, ¨रकू देवी, निभा देवी, वीणा देवी, कंचन देवी, शायारा बानो, वंदना कुशवाहा, बीरेंद्र प्रसाद निषाद, कृष्णचंद बाबुल, सव्याजीत प्रकाश, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।