छठ के बाजार को लेकर दिनभर मोहनगंज पथ पर लगा रहा जाम
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर): चार दिवसीय महा पर्व छठ का अनुष्ठान रविवार को नहाय खाय के स
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर): चार दिवसीय महा पर्व छठ का अनुष्ठान रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। वहीं सामग्रियों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारी को लेकर तारपुर के मोहनगंज में लगी बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि इस जाम को हटाने में तारापुर पुलिस पुरी तरह सक्रिय दिखी। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व पुलिस जाम हटाने के लिए दिनभर मशक्कत करती रही। यही कारण था कि लोगों को जाम के कारण अधिक परेशान नहीं होना पड़ा। तारापुर के डीसीएलआर भी जाम नियंत्रण को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते रहे। बावजूद मोहनगंज जाने वाली पथ पर लगे बाजार के कारण जाम की समस्या दिन भर बनी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें