Move to Jagran APP

छठ जैसे पर्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन

जागरण संवाददाता, मुंगेर : लोक आस्था का महापर्व जिसे बिहार में बड़ा पर्व के नाम से भी जाना

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:26 PM (IST)
छठ जैसे पर्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन
छठ जैसे पर्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन

जागरण संवाददाता, मुंगेर : लोक आस्था का महापर्व जिसे बिहार में बड़ा पर्व के नाम से भी जाना जाता है ।छठ पर्व पर नगर निगम के नियमित तथा स्थाई सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला। इसके कारण बिना वेतन के ही छठ मनाने को सफाई कर्मी मजबूर है ।सफाई कर्मी श्रीमती देवी ने कहा कि नगर निगम आयुक्त एवं मेयर के बीच रस्साकशी के कारण हम लोगों को वेतन के लाले पड़ गए। दीपावली और छठ जैसे त्योहार में भी हमें वेतन नहीं मिला।

loksabha election banner

महाजन से कर्ज लेकर पर्व कर रहे हैं। रेनू देवी ने कहा कि कई बार हम लोगों ने कहा कि अक्टूबर माह का वेतन बकाया है। पर्व के पहले मिल जाएगा। लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगा।सफाई कर्मी बैजू राउत ने कहा नगर निगम प्रशासन अपने हठधर्मिता के कारण हम लोगों का पर्व त्योहार खराब कर दिया । इस संबंध में नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि नगर निगम में राशि उपलब्ध होने के बाद भी मजदूरों को वेतन नहीं मिला है।उन्होंने कहा कि पहले भी 30 महीने 35 महीने का बकाया वेतन होने के बावजूद नगर प्रशासन से पर्व त्यौहार के मौके पर पांच से दस हजार की राशि अग्रिम मिलता था। लेकिन इस बार तो राशि रहने के बाद भी वेतन नहीं मिला। कहा गया कि चेक पर साइन हो गया। लेकिन अब बैंक बंद हो गया, इसके कारण खाते पर राशि नहीं जा सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.