सड़क दुर्घटना में आधे दर्जन लोग जख्मी
संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर): असरगंज-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के थाना चौक के समीप शनिवार को टें
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर): असरगंज-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के थाना चौक के समीप शनिवार को टेंपु व मोटरसाइकिल की टक्कर में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये। इनमें गंगा स्नान के लिए जा रही एक व्रति महिला मंति देवी भी बुरी तरह जख्मी हुई। दुर्घटना में मंति देवी का पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला को रेफर कर दिया। अन्य घायल पारो देवी, विमला देवी, कंचन देवी, सुबोध कुमार का इलाज पीएचसी में कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया । इस बीच चालक टेंपु के साथ भागने में सफल रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें