छठ को लेकर सजा बाजार, नहाय खाय आज
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से च
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पर्व को लेकर बाजार में सूप, दउरा, फलों का बाजार सज गया है। लोग जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत रविवार को नहाए खाए व्रत के साथ होगी। यह पर्व 14 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 13 और 14 नवंबर को छठ व्रतधारियों द्वारा घाटों पर एकत्रित होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। इसके लिए घाटों की साफ-सफाई, वहां पर प्रकाश और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रखंड में छठ त्?योहार एक साल में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र महीने में और दूसरी बार कार्तिक महीने में। शहरी इलाकों में तीन जगहों पर प्रमुख रूप से अर्घ्य दिया जाता है। जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग तालाब, फीटर, मोटर चलाकर खेत मे थोड़ा गड्ढे बनाकर अर्घ्य देते हैं।