जनता दरबार में 63 मामलों की हुई सुनवाई
संसू, तारापुर (मुंगेर): भूमि विवाद के निराकरण को लेकर शनिवार को तारापुर थाना में जनत
संसू, तारापुर (मुंगेर): भूमि विवाद के निराकरण को लेकर शनिवार को तारापुर थाना में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में तारापुर एवं हरपुर थाना क्षेत्र के 63 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें हरपुर के 18 व तारापुर के 45 मामले थे। सीओ अजस कुमार सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुनवाई के बाद तारापुर के 32 व हरपुर के 14 मामलों का निष्पादन आन द स्पॉट किया गया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की गई है। सीओ ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद का निष्पादन करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवाद के निष्पादन किया प्रयास किया जाता है। भूमि विवाद का ससमय निष्पादन नहीं होने के कारण ही अधिकांश मामलों में आपराधिक घटनाएं होती है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसका अब सकारात्मक असर भी दिखाई देने लगा है। अब जनता दरबार में लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है।