शांति सद्भाव बनाए रखने की डीएम एसपी ने की अपील
जमालपुर (मुंगेर) : सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाला रेल नगरी जमालपुर में बुधवार की
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:16 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:16 AM (IST)
जमालपुर (मुंगेर) : सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाला रेल नगरी जमालपुर में बुधवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सद्भाव बिगाड़ने का असफल प्रयास किया गया। वार्ड पार्षदों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं दोनों समुदाय के लोगों ने मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी होते ही डीएम आंनद शर्मा एवं एसपी बाबू राम भी मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रशासन दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें