गणपति विसर्जन के दौरान गो¨वदा की टोली ने जगह जगह फोड़ा मटका
जेएनएन, मुंगेर : मंगलवार को जिला मुख्यालय में दिन भर गणपति की प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला जार
जेएनएन, मुंगेर : मंगलवार को जिला मुख्यालय में दिन भर गणपति की प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गो¨वदा की टोली ने कई जगह लगाए गए मटका को फोड़ा। युवाओं की टोली एक दूसरे के कंधे पर सवार होकर उंचे स्थान पर लगाए गए मटका तक पहुंचे। इस दौरान गो¨वदा की टोली पर रंग गुलाल की बौछार भी की जा रही थी। वहीं, गणपति जल्दी आना के जयघोष के बीच युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
हवेली खड़गपुर : गणेश चतुर्थी को ले नगर क्षेत्र में भक्ति भाव के साथ स्थापित की गई गणपति की प्रतिमा का विसर्जन विशाल शोभायात्रा के साथ रविवार की देर रात जोड़ी पोखर में कर दिया गया। नगर के पुरानी चौक, बड़ी दुर्गा मंदिर मार्ग में स्टूडेंट फ्रेंड्स क्लब द्वारा स्थापित गणपति की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर, पुरानी चौक, मानिक चौक से गुजरते हुए मुख्य बाजार, प्राचीन काली मंदिर, नंदलाल बसु चौक के रास्ते जोड़ी पोखर पहुंचा। जहां लोगों ने भावपूर्ण तरीके से गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया। जगह-जगह मटका फोड़ का भी आयोजन किया गया था।
असरगंज : युवाओं ने श्रद्धा के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जय गणेश के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।