सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा मुहर्रम
जासं, मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। ड
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 09:10 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 09:10 PM (IST)
जासं, मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने शांति वयस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले व्यक्ति, अराजक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में जहां दो गुटों के बीच विवाद हुआ है, उन जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही है। वहां शांति समिति के गठन का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया गया है। जिला स्तर पर स्थायी रूप से जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जो 24 घंटे कार्यरत है। जिसका दूरभाष संख्या 06344-222660 है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सक्रिय रूप से अपने स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें