बाढ में डूबने से छात्र की मौत
संसू, बरियारपुर (मुंगेर) : थाना क्षेत्र के बरियारपुर विद्युत सब स्टेशन के समीप बाढ़ के पानी
संसू, बरियारपुर (मुंगेर) : थाना क्षेत्र के बरियारपुर विद्युत सब स्टेशन के समीप बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो छात्र की मौत हो गई। 20 घंटे के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों छात्र के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मुंगेर भेज दिया। मृतक गांधीपुर निवासी शंभू कुमार मंडल का पुत्र 16 वर्षीय गौतम कुमार एवं हरदेव मंडल का 16 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। दोनों फिलिप उच्च विद्यालय के वर्ग दस का छात्र था। दोनों छात्र विद्युत सब स्टेशन के समीप कल्याणटोला पुल के समीप स्नान कर रहा था। स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरियारपुर सीओ निशांत कुमार पटेल तथा थानाध्यक्ष राज रतन स्थानीय गोताखोर और आपदा राहत बचाव दल के सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद जाल और झगड़ के शहरे शव की खोजबीन करने का प्रयास किया गया। देर शाम तक शव नहीं मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। इसके बाद देर रात एसडीआरपीएफ की टीम भागलपुर से बरियारपुर पहुंची। रात में सुरक्षा के ²ष्टिकोण से एसडीआरएफ की टीम पानी में नहीं उतरना चाह रही थी। लेकिन, लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने भी प्रयास किया। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। सुबह में दोनों छात्र का शव पानी में फूल कर बाहर निकल आया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवाओं के शव को बाहर निकाला।
------------------------------
सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित अन्य मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना की अध्यक्षता सपा प्रखंड अध्यक्ष त्रिदेव ¨सह ने की। धरना के बाद 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा। इससे पहले धरना को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सुशासन का सब्जबाग दिखाने वाले मुख्यमंत्री ने आम लोगों को कुशासन के साये में जीने को विवश कर दिया। जिस प्रखंड ने कई बड़े नेता दिए, वह विकास के मामले में पिछड़ गया। बरियारपुर ओवरब्रिज एवं घोरघट पुल का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा है। प्रखंड अध्यक्ष त्रिदेव ¨सह ने कहा कि इस सरकार में प्रखंड का विकास अवरूद्ध हो गया है। मौके पर प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर, महासचिव मिथलेष यादव, सचिव मु. आजम देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।