वार्ड विवाद में उलझा सेविका-सहायिका का चयन
संसू, तारापुर (मुंगेर): प्रखंड के अफजलनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 6 के आंगनबाड़ी केंद्र स
संसू, तारापुर (मुंगेर): प्रखंड के अफजलनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 6 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 105 में सेविका सहायिका चयन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। लेकिन वार्ड आम सभा में उपस्थित पंचायत के मुखिया शशि कुमार सुमन, वार्ड सदस्य प्रेमलता देवी एवं दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 105 का संचालन वार्ड संख्या छह की स्थायी निवासी नूतन कुमारी के द्वारा किया जा रहा है। सेविका नूतन कुमारी का नाम मतदाता सूची में क्रमांक 147 पर अंकित है, जो प्रमाणित करता है कि नूतन कुमारी वार्ड संख्या 6 की स्थाई निवासी हैं। जिस वार्ड में पहले से ही आंगनवाडी केंद्र में सेविका एवं सहायिका हैं, वैसे केंद्र में किस आधार पर चयन हो सकता है। जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के विरोध के पश्चात आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका आभा ¨सह ने सेविका नूतन कुमारी के घर का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन के बाद आम सभा को स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी मुखिया शशि कुमार सुमन ने दी।