झोपड़ी में आग लगने से तीस हजार की संपत्ति जलकर राख
मुंगेर : गंगटा थाना क्षेत्र के लोढि़या गांव में शुक्रवार की सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 03:03 AM (IST)
मुंगेर : गंगटा थाना क्षेत्र के लोढि़या गांव में शुक्रवार की सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। अगलगी की घटना में लगभग तीस हजार की संपत्ति के जलकर राख होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, कुनौली गांव निवासी प्रकाश यादव लौढिया गांव में झोपड़ी बनाकर अपने मवेशी को वहीं रख रहे थे। झोपड़ी में चौकी, खाट एवं खाने-पीने का बर्तन सहित कपड़ा रखा हुआ था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने झोपड़ी से आग की लपटें निकलते देख शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद जुटी भीड़ ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की। लेकिन, जब तक आग बुझाया गया, तब तक झोपड़ी में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। पीड़ित प्रकाश यादव की माने तो किसी ने नुकसान पहुंचाने की नियत से जानबूझकर झोपड़ी में आग लगा दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें