महागठबंधन की जीत से राजद गदगद
मुंगेर : बिहार उपचुनाव में राजद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। राजद जिल
मुंगेर : बिहार उपचुनाव में राजद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि अररिया और जहानाबाद में पार्टी को मिली जीत धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत है। जमालपुर के वीर सपूत के शहीद होने की वजह से बुधवार को जुलूस नहीं निकाला गया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, जिला महासचिव अर¨वद कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरीके से जनादेश का अपमान किया, बिहार की जनता ने उसका जवाब दे दिया। जिस तेजस्वी को बच्चा कहकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपहास उड़ाते थे, उसी तेजस्वी के नेतृत्व पर जनता ने मुहर लगा दी। असरगंज में राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय पंजियारा , अधिवक्ता संजय यादव, संजीव कुमार , शंभू यादव सहित राजद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के समीप आतिशबाजी कर पार्टी को मिली जीत पर खुशी का इजहार किया। तारापुर में भी राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। राजद नेता जिला पार्षद मंटु यादव ने कहा कि जनता सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ वोट दिया। अररिया में सरफराज आलम की जीत ने साबित किया कि पूर्वांचल में आज भी महागठबंधन का जलवा बरकरार है। युवा नेता रफीउजम्मा में कहा कि युवा नेता तेजस्वी यादव को जनता ने लालूजी का उत्तराधिकारी मान लिया है। वहीं सदरुज्ज्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार में नीतीश कुमार कहते चल रहे थे कि हम काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता नीतीश सरकार के कामकाज से खुश नहीं है।