मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, 11 और छात्र पहुंचे अस्पताल; प्रसाद के सैंपल की होगी जांच
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 35 छात्र-छात्राएं प्रसाद खाने के बाद बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के बाद हॉस्टल भेज दिया गया।
-1789796974920_m.webp)
फूड पॉइजनिंग से छात्र बीमार। फोटो जागरण
HighLights
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 35 छात्र प्रसाद खाकर बीमार पड़े।
उल्टी-दस्त की शिकायत पर सभी का अस्पताल में इलाज हुआ।
प्रसाद के नमूने जांच के लिए पटना प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में अब प्रसाद की जांच होगी। शुक्रवार रात 24 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को 11 और छात्र-छात्राओं को अस्पताल लाया गया। उल्टी और दस्त की शिकायत पर सभी का इलाज किया गया।
स्थिति सामान्य होने पर सभी 35 विद्यार्थियों को हॉस्टल भेज दिया गया। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। पूजा में वितरित किए गए प्रसाद का सैंपल लिया जाएगा। इसे जांच के लिए पटना के अगमकुआं स्थित प्रयोगशाला भेजने की तैयारी है।
जांच रिपोर्ट बीमार पड़ने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। फूड इंस्पेक्टर अली गोहर ने मुंगेर से जमालपुर तक करीब एक दर्जन मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए।
इन नमूनों को भी जांच के लिए भेजा से पता चलेगा कि प्रसाद में किसी तरह की गड़बड़ी थी या नहीं।इधर, विद्यार्थियों के बीमार पड़ने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों पर भी कार्रवाई तेज कर दी है।
फूड इंस्पेक्टर अली गोहर ने मुंगेर से जमालपुर तक करीब एक दर्जन मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। इन नमूनों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
गले हुए फल और मिठाई खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान प्रसाद में गले हुए फल और मिठाई खाने के बाद विद्यार्थियों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। इसके बाद एक के बाद एक छात्र अस्पताल पहुंचने लगे।
घटना की सूचना के बाद विभाग ने प्रसाद और मिठाई की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच में गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। मिलावट करने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा।
