विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई के झाझा थाना गेट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव; थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 उपद्रवी गिरफ्तार

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:49 AM (IST)

Jamui Jhajha Police Attacked: झाझा (जमुई) में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बंद कराने को ...और पढ़ें

Jamui Jhajha Police Attacked: जमुई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर हमला! थाना गेट पर पथराव में SHO समेत 6 घायल, पांच उपद्रवियों पर शिकंजा

Jamui Jhajha Police Attacked: जमुई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर हमला! थाना गेट पर पथराव में SHO समेत 6 घायल, पांच उपद्रवियों पर शिकंजा

HighLights

  1. गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाने को लेकर विवाद।

  2. पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया भारी पथराव, 6 घायल।

  3. झाझा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 5 उपद्रवियों को पकड़ा।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। Jamui Jhajha Police Attacked: जमुई जिले के झाझा थाना गेट के ठीक सामने शुक्रवार की देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने भारी हंगामा और पथराव कर दिया। डीजे पर तेज आवाज में बज रहे कथित अश्लील गाने को बंद कराने से नाराज युवकों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में झाझा थानाध्यक्ष (एसएचओ) मिंटू कुमार सिंह, दो सब-इंस्पेक्टर और एक महिला जवान समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

वारदात के तुरंत बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

डीजे पर अश्लील गाना बंद कराने को लेकर हुआ विवाद

घटना के संदर्भ में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सोहजाना गांव से बड़ी तादाद में युवक गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए रेलवे तालाब की ओर जा रहे थे। जुलूस में निर्धारित डेसिबल सीमा का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जैसे ही विसर्जन जुलूस झाझा थाना गेट के समीप पहुंचा, डीजे पर तेज आवाज में कथित रूप से आपत्तिजनक और अश्लील गाने बजने लगे।

  • जमुई जिले के झाझा थाना गेट के पास शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने किया पथराव

  • डीजे पर कथित अश्लील गाना बजाने से मना करने और आवाज धीमी कराने पर पुलिसकर्मियों से उलझे सोहजाना के युवक

  • हमले में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, दो दारोगा और एक महिला सिपाही सहित कुल 6 पुलिसकर्मी घायल; सीएचसी में इलाज जारी

  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति पर पाया काबू; मौके से 5 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अन्य की शिनाख्त में जुटी टीम

ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर युवकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, गाने को बंद करने और डीजे की आवाज धीमी करने की हिदायत दी। इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल कुछ असामाजिक युवक उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की करने लगे।

अचानक पथराव से मची अफरातफरी, 6 जवान जख्मी

देखते ही देखते आक्रोशित युवकों ने थाना परिसर और गेट को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद आम राहगीरों और थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। पथराव की इस घटना में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के अलावा एसआई दीपक कुमार, एसआई अमरजीत कुमार, सिपाही अमित कुमार, नितेश कुमार झा और महिला जवान प्रियंका कुमारी गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।

5 उपद्रवी गिरफ्तार, अन्य की पहचान में जुटी पुलिस

अतिरिक्त पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए बल प्रयोग कर बेकाबू स्थिति पर नियंत्रण पाया और उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से उपद्रव और पथराव में संलिप्त 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुलूस की वीडियोग्राफी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कानून हाथ में लेने वाले अन्य उपद्रवियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें- बांका में बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ा, मंदिर में सामान बिखेरा; घटनास्थल से चिलम और खैनी बरामद, ग्रामीणों में आक्रोश