विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका में बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ा, मंदिर में सामान बिखेरा; घटनास्थल से चिलम और खैनी बरामद, ग्रामीणों में आक्रोश

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:34 AM (IST)

Banka Belhar Idol Vandalism: बांका के बेलहर में असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ा और मंदिर में ...और पढ़ें

Banka Belhar Idol Vandalism: बांका के बेहतर धौरी पंचायत में बजरंगबली की प्रतिमा का तोड़ा हाथ! मंदिर में तोड़फोड़ से चौरा गांव में तनाव, पुलिस कर रही पहचान

Banka Belhar Idol Vandalism: बांका के बेहतर धौरी पंचायत में बजरंगबली की प्रतिमा का तोड़ा हाथ! मंदिर में तोड़फोड़ से चौरा गांव में तनाव, पुलिस कर रही पहचान

HighLights

  1. बेलहर के चौरा गांव में बजरंगबली की प्रतिमा खंडित की गई।

  2. मंदिर परिसर में तोड़फोड़, सामान बिखरा, नशेड़ियों पर गहरा शक।

  3. पुलिस जांच में जुटी, संदिग्धों की पहचान कर रही है।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। Banka Belhar Idol Vandalism:बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरी पंचायत के चौरा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात अज्ञात उपद्रवियों ने गांव स्थित मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया और मंदिर परिसर में रखे सामान को तितर-बितर कर दिया।

शनिवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब इस दुस्साहसिक वारदात का खुलासा हुआ। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और इलाके में आक्रोश के साथ तनाव का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, यह घिनौनी हरकत नशेड़ियों द्वारा की गई प्रतीत होती है। शनिवार सुबह जब लोग मंदिर के अंदर पहुंचे, तो देखा कि हनुमान जी की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ था और पूजा सामग्री व अन्य वस्तुएं जमीन पर बिखरी पड़ी थीं।

घटनास्थल से चिलम और खैनी बरामद, नशेड़ियों पर गहरा शक

मंदिर परिसर का मुआयना करने पर वहां से चिलम, माचिस और खैनी के पाउच मिले हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों का दावा पुख्ता हो रहा है कि रात के अंधेरे में नशेड़ियों या असामाजिक तत्वों ने नशे के प्रभाव में आकर इस धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और उपद्रव किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुनसान समय में असामाजिक तत्व मंदिर के आसपास जमावड़ा लगाते हैं, जिस पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, संदिग्धों की पहचान में जुटी

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय बेलहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

  • बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरी पंचायत के चौरा गांव में असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

  • प्रतिमा का हाथ तोड़ने के साथ ही मंदिर परिसर में रखे पूजा व अन्य सामान को इधर-उधर बिखेरकर मचाया उत्पात

  • घटनास्थल से चिलम व खैनी बरामद, नशे की हालत में उपद्रवियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका

  • शनिवार सुबह जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची बेलहर थाना पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी

पुलिस ने मंदिर के आसपास के निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके में सक्रिय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए सूची तैयार की जा रही है। बेलहर थानाध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक सौहार्द और शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- जमुई के झाझा थाना गेट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव; थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 उपद्रवी गिरफ्तार