Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger News: होली में अश्लील गाना बजाने पर मचा विवाद, दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; एक की मौत

    मुंगेर में होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने से रोकने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर को दबंगों द्वारा अश्लील गाना बजाया जा रहा था जिससे रोकने पर उनके द्वारा हवाई फायरिंग की गई। शाम को युवक के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। इस हादसे में एक और युवक भी घायल हो गया।

    By Rajnish Kumar Edited By: Divya Agnihotri Updated: Sat, 15 Mar 2025 08:31 AM (IST)
    Hero Image
    अश्लील गाना बजाने से रोकने पर मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। होली में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर गांव के दबंगों ने एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई, जिसमें एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अश्लील गाने बजाने पर शुरू हुआ विवाद

    दरअसल, शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में होली पर्व को लेकर डीजे में एक पक्ष द्वारा अश्लील गाना बजाया जा रहा था। ऐसा करने से मना करने पर गांव के टुन्नी यादव के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ भोला और लड्डू यादव के पुत्र गोलू कुमार गया को गांव के दबंगों ने गोली मार दी।

    घर में घुसकर की फायरिंग

    मृतक के पिता टुन्नी यादव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दोपहर के समय तेज आवाज में अश्लील गाना बजाया जा रहा था, जिसे मना करने पर गांव के मंटू यादव और पवन यादव ने दो गोली हवा में चला दी।

    इसके बाद शाम में जब ये लोग घर के बाहर थे तो फिर मंटू यादव, पवन यादव, बेचन यादव, बलवीर यादव, देवन यादव सहित एक दर्जन लोगों के साथ घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।

    इलाज के दौरान भोला की मौत

    इसमें प्रिंस कुमार उर्फ भोला को सीने में गोली लगी और गोलू कुमार को कमर के पास दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर आशीष ने भोला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोलू कुमार को रेफर कर दिया गया है।

    हत्या के बाद आरोपित फरार है अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

    चंदन कुमार, थानाध्यक्ष मुफस्सिल

    पुराने विवाद में बदला लेने के लिए किया हमला

    दो माह पहले गांव के युवक पर लड़की के भगा ले जाने का आरोप लगा था। मृतक के पिता ने बताया मैट्रिक की परीक्षा के दौरान गांव के बेचन यादव के पुत्र अभिषेक कुमार बच्ची को भगाकर ले गया था।

    मामले में समझौता करने के लिए मंटू यादव दवाब बना रहा था और इस मामले में हुए केस को उठाने के लिए दबाव दे रहा था। इसे मानने से इनकार करने पर होली के दिन बदला लेने के लिए हमला किया गया।

    स्थानीय विधायक ने बताया पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति वफादार हैं। पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से निभा रही है। शंकरपुर में घटी घटना में दो माह पहले एक पक्ष लड़की को भगाकर ले गया था। इसी मामले में मृतक के घर पर हमला किया गया, जो गलत है। किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

    प्रणव कुमार, विधायक

    ये भी पढ़ें

    Munger News: अररिया के बाद मुंगेर में जमादार पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत; परिवार में कोहराम

    Banka News: बांका में होली की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी गोली; कांप उठा इलाका