Move to Jagran APP

Lalan Singh Nomination: ललन सिंह ने किया नामांकन, मुंगेर से लड़ रहे लोकसभा चुनाव; तस्वीरें आईं सामने

Bihar Politics जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है। ललन सिंह के नामांकन में बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद थे। ललन सिंह के खिलाफ इस बार मैदान में बाहुबली अशोक महतो की पत्नी खड़ी हैं। ललन सिंह की आशीर्वाद यात्रा में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 20 Apr 2024 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 02:21 PM (IST)
नामांकन के लिए निकले ललन सिंह (जागरण)

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Munger News: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह आशीर्वाद यात्रा के साथ नामांकन के लिए समाहरणालय के लिए निकले थे। ललन सिंह (Lalan Singh) के नामांकन के लिए बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे भी पहुंचे थे।  ललन सिंह के साथ अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह भी मौजूद थीं।

loksabha election banner

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्य के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए को बिहार में अप्रत्याशित बढ़त मिल रही है। यह बिहार की जनता भी जान चुकी है। यदि एनडीए और राजद प्रत्याशी को देखा जाए तो जनता को ललन सिंह जैसा विकल्प नहीं मिल सकता है।

विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह अनुभवी, प्रभावी एवं सशक्त नेता है तो दूसरी ओर कैसा व्यक्ति हैं यह बोलने की भी जरूरत नहीं है। यह सभी मुंगेर लोकसभा क्षेत्रवासी जानते हैं। यह समझने की बात है कि मतदाताओं की पसंद कौन हो सकते हैं। मुंगेर लोकसभा का परिणाम बहुत दूर से ही दिखाई दे रहा है। बिहार में जनता के बीच एनडीए का वेग चल रहा है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Board Result 2024: 10वीं के बाद 10 दिनों में ही घोषित हो जाएंगे 12वीं के नतीजे भी, पढ़ें अपडेट

Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.