विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विंदवाड़ा के लोग मेरा परिवार, एक-एक पाई मिलेगी! मुंगेर में 34 संपत्तियां चिन्हित, होगी नीलामी; सांसद ललन सिंह का भरोसा

Published: Sat, 03 Oct 2026 09:12 PM (IST)

Munger Lalan Singh Finance Scam Property Auction Refund: मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ...और पढ़ें

बिंदवाड़ा में माला पढ़ना कर केंद्रीय मंत्री को स्वागत करते लोग. सौ. पार्टी

बिंदवाड़ा में माला पढ़ना कर केंद्रीय मंत्री को स्वागत करते लोग. सौ. पार्टी

HighLights

  1. ठगी के शिकार पीड़ितों को 100 करोड़ रुपये वापस मिलेंगे।

  2. आरोपी उमेश सिंह की 34 संपत्तियों की नीलामी होगी जल्द।

  3. मुंगेर सांसद ललन सिंह ने पीड़ितों को राहत का आश्वासन दिया।

संवाददाता, मुंगेर। Munger Lalan Singh Finance Scam Property Auction Refund: करीब दो वर्ष पूर्व फाइनेंस के नाम पर आम लोगों से लगभग सौ करोड़ रुपये की ठगी कर आत्महत्या करने वाले उमेश सिंह मामले में ठगे गए सैकड़ों पीड़ितों को आखिरकार राहत की बड़ी किरण दिखाई दी है। मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पीड़ितों की मेहनत की कमाई की पाई-पाई वापस कराई जाएगी।

इसके लिए आरोपी की चिन्हित 34 संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। शनिवार की देर शाम नगर निगम क्षेत्र के बिंदवारा स्थित हथिया ठाकुरबाड़ी में आयोजित स्वागत सह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर चिन्हित संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई शुरू करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

  • फाइनेंस के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी कर आत्महत्या करने वाले उमेश सिंह मामले में पीड़ितों को राहत का आश्वासन

  • मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिंदवारा में कहा—चिन्हित 34 संपत्तियों की नीलामी से होगी पाई-पाई की भरपाई

  • एक सप्ताह के भीतर नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश; आयुक्त, जिलाधिकारी (DM) और एसपी को निष्पादन की जिम्मेदारी

  • बिंदवारा में सांसद मद से इनडोर-आउटडोर जिम और विधायक मद से डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कराने का किया बड़ा एलान

उन्होंने बताया कि मामले के पारदर्शी निष्पादन के लिए मुंगेर के आयुक्त, जिलाधिकारी और एसपी को निर्देश दिया गया है तथा वे स्वयं डीएम और एसपी से लगातार संपर्क कर इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

34 संपत्तियों की नीलामी से होगी 100 करोड़ की रिकवरी, DM-SP को निर्देश

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पीड़ितों की डूबी हुई राशि वापस कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उमेश सिंह द्वारा फाइनेंस के नाम पर हड़पी गई रकम की रिकवरी के लिए 34 संपत्तियां प्रशासन स्तर पर चिन्हित कर ली गई हैं।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मुंगेर के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। परिवार पर जब भी कोई मुसीबत आएगी, मैं उनके साथ ढाल बनकर खड़ा रहूंगा। आपके ही आशीर्वाद से मैं आज केंद्र में मंत्री हूं।

बिंदवारा को बड़ी सौगात: सांसद मद से बनेगा जिम, बनेगी लाइब्रेरी

युवाओं को खेल और स्वास्थ्य से जोड़ने पर बल देते हुए ललन सिंह ने बिंदवारा में सांसद मद से अत्याधुनिक इनडोर और आउटडोर जिम बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए उन्होंने मंच पर मौजूद विधायक कुमार प्रणय को विधायक मद से क्षेत्र में लाइब्रेरी निर्माण कराने का निर्देश दिया।

राणा मनोज सिंह की अध्यक्षता और अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह के संचालन में आयोजित इस समारोह में विधायक कुमार प्रणय, विधायक नचिकेता मंडल, महापौर कुमकुम देवी, जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, प्रदेश महासचिव ज्ञानचंद पटेल, प्रतिभा सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार की तरक्की की चाबी महिलाओं के हाथ! मुंगेर में जीविका के 20 साल पूरे होने पर विधायक नचिकेता ने कही बड़ी बात