विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे ललन सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर दी यह प्रतिक्रिया

By Rajnish Kumar Edited By: Mukul Kumar
Published: Sat, 03 Feb 2024 08:43 PM (IST)

Lalan Singh बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार ललन सिंह मुंगेर पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि मंत्रीमंडल ...और पढ़ें

जदयू सांसद और दिग्गज नेता ललन सिंह
जदयू सांसद और दिग्गज नेता ललन सिंह

HighLights

  1. सही दिशा व शुद्ध हवा में बिहार की राजनीति : ललन
  2. 11 फरवरी को श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री भी मुंगेर पहुंचेंगे- ललन सिंह

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Political News Today मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने शनिवार को कहा कि बिहार की राजनीति सही दिशा और शुद्ध हवा में चल रही है। विकास पुरुष मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में तेजी से काम हो रहा है और होगा। सांसद शनिवार को पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर शोक संतप्त परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

उन्होंने स्व. सांसद के पुत्र सह जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को सांत्वना दी। परिवार वालों से मिलकर कुशलक्षेम लिया। पूर्व सांसद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए। सांसद ने कहा कि 11 फरवरी को श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री भी मुंगेर पहुंचेंगे।

उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसके लिए बधाई दी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा की 2024 में जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद नये विजन पर सोचेंगे।

सुशासन की सरकार में हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा- ललन सिंह

सांसद बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि मंत्रीमंडल का गठन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित बिहार की दिशा में काम चल रहा है। सुशासन की सरकार में हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव सौरभ निधि, बटेश्वर सिंह, युवा प्रदेश सचिव सोनू मंडल व जिला प्रवक्ता विमलेंदु राय सहित अन्य थे।

यह भी पढ़ें-

बिहार में पहले दिन क्यों नहीं हुई आडवाणी की गिरफ्तारी? इस RJD नेता ने बताया किस्सा, यहां पढ़ें PM से लालू की क्या हुई थी बात

Bihar Politics: नीतीश के हटते ही महागठबंधन को कौन-कौन से नुकसान? इस दिग्गज नेता ने बता दी अंदर की बात; यहां पढ़ें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।