विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 साल पुरानी फरक्का जलसंधि पर JDU का सवाल, मुंगेर में 2 नवंबर को ‘नीतीश संवाद’, बिहार के हितों पर होगी चर्चा

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:42 PM (IST)

जदयू भारत-बांग्लादेश फरक्का जलसंधि के 30 साल पूरे होने पर बिहार के हितों की अनदेखी पर सवाल उठा रहा है। ...और पढ़ें

मुंगेर जिला जदयू कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर बैठक करते पार्टी पदाधिकारी।

मुंगेर जिला जदयू कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर बैठक करते पार्टी पदाधिकारी।

HighLights

  1. फरक्का जलसंधि के 30 साल पूरे होने पर सवाल।

  2. बिहार के हितों की अनदेखी पर जदयू का विरोध।

  3. मुंगेर में 2 नवंबर को 'नीतीश संवाद' का आयोजन।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। भारत-बांग्लादेश फरक्का जलसंधि के तीन दशक पूरे होने के अवसर पर संधि के नवीकरण और इससे बिहार के हितों पर पड़े विपरीत प्रभावों के सवालों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) अब व्यापक जनसंवाद अभियान शुरू करने जा रहा है।

इसी कड़ी में आगामी दो नवंबर को मुंगेर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में 'नीतीश संवाद' का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर रविवार को मुंगेर स्थित जदयू जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष सौरभ निधि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तीन दशक पुरानी संधि से बिहार के हितों की हुई अनदेखी

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सह जमालपुर के जदयू विधायक नचिकेता मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश फरक्का जलसंधि को लागू हुए तीन दशक (30 वर्ष) का समय बीत चुका है। इ

तने वर्षों में इस संधि के कारण गाद (Siltation) और पानी के बंटवारे को लेकर बिहार के व्यापक हितों की अनदेखी हुई है। विधायक ने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब इस संधि के हर पहलू और इसके बिहार पर पड़े सामाजिक-पर्यावरणीय प्रभावों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए।

पार्टी इस संधि के यथावत नवीकरण का विरोध करते हुए जनता के बीच जाकर बिहार के वाजिब जल अधिकारों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

संजय झा और उमेश कुशवाहा करेंगे संवाद को संबोधित

दो नवंबर को आयोजित होने वाले 'नीतीश संवाद' में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से मुंगेर पहुँचेंगे।

दोनों शीर्ष नेता टाउन हॉल में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए फरक्का संधि और बिहार के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर पार्टी का रणनीतिक रुख स्पष्ट करेंगे।

जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने जिले के सभी प्रखंड, नगर व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस तैयारी बैठक में तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सोनू मंडल, छात्र अध्यक्ष अंकित आनंद, विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदित्य पटेल, आईटी सेल अध्यक्ष ब्यास कुमार शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहिद अख्तर और नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता समेत विभिन्न प्रखंडों व नगर इकाइयों के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी मिलते ही पति निकला बेवफा: पत्नी को घर से बाहर निकाला, थाने पहुंचा मामला