विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया-जमालपुर ट्रेन में महिला पैसेंजर टारगेट! गले से सोने का लाकेट झपटा, आरपीएफ ने बदमाश को दबोचा

Published: Sat, 26 Sep 2026 10:30 PM (IST)

Jamalpur Railway Station Gold Locket Snatching RPF CIB Arrest Begusarai Resident Dharmendra Paswan: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ...और पढ़ें

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से झपटमारी के आरोप में आरपीएफ और सीआईबी टीम द्वारा पकड़ा गया बेगूसराय का उचक्का धर्मेंद्र पासवान।

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से झपटमारी के आरोप में आरपीएफ और सीआईबी टीम द्वारा पकड़ा गया बेगूसराय का उचक्का धर्मेंद्र पासवान।

HighLights

  1. जमालपुर स्टेशन पर महिला यात्री के गले से लॉकेट छीना गया।

  2. आरपीएफ और सीआईबी ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा।

  3. झपटा गया सोने का लॉकेट और मोबाइल बरामद हुआ।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। Jamalpur Railway Station Gold Locket Snatching RPF CIB Arrest Begusarai Resident Dharmendra Paswan: जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला यात्री के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भागना उचक्के को भारी पड़ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से रेलवे यार्ड की ओर भाग निकला, लेकिन अलर्ट मोड में आई आरपीएफ (RPF) और सीआईबी (CIB) की संयुक्त टीम ने उसका पीछा करते हुए पानी टंकी के पास दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र स्थित अख्तियारपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से महिला से झपटा गया करीब तीन ग्राम वजन का सोने जैसा धातु का लॉकेट बरामद हुआ, जिसमें लाल रंग के मोती जड़े हैं।

बरामद आभूषण की अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उसके पास से एक पुराना कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया है।

  • जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भागा उचक्का

  • जीआरपी और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को यार्ड में पानी टंकी के पास दबोचा

  • गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई; चोरी का आभूषण बरामद

  • पीड़िता नीतू कुमारी अपने पति के साथ महेशखूंटा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से पहुंची थीं जमालपुर; जेब से बरामद हुआ टूटा लॉकेट

ट्रेन से उतरते समय भीड़ का फायदा उठाकर वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, धरहरा के महरना निवासी सदानंद यादव अपनी पत्नी नीतू कुमारी के साथ महेशखूंटा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से सबदलपुर से जमालपुर पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म संख्या चार पर ट्रेन से उतरने के दौरान अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाते हुए काले कपड़े पहने आरोपी धर्मेंद्र पासवान ने नीतू कुमारी के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और भागलपुर छोर की ओर भाग निकला। पीड़िता के पति ने तुरंत घटना की सूचना जीआरपी (GRP) को दी।

आरपीएफ-सीआईबी ने यार्ड में खदेड़कर दबोचा

सूचना मिलते ही सीआईबी जमालपुर के आईपीएफ एस.के. सुधा के नेतृत्व में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और जवानों ने स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक और चार के भागलपुर छोर पर संदिग्ध को तेजी से रेलवे यार्ड की ओर जाते देखा गया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पानी टंकी के पास पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद जब्ती सूची बनाकर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी जमालपुर के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- मुंगेर पुलिस का कारनामा! पहले पकड़ी शराब, फिर हुआ सौदा, केस का जिक्र तक नहीं कप्तान का एक्शन, नपे दो दारोगा

यह भी पढ़ें- मुंगेर पुलिस व ITC की रेड : नामी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 10 लाख के साथ धंधेबाज गिरफ्तार