विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह की सैर के साथ अब कसरत भी, जमालपुर की रेल कॉलोनियों में खुले ओपन जिम, स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:59 PM (IST)

Jamalpur Railway Colony Open Gym: जमालपुर की रेल कॉलोनियों में रेलकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ओपन जिम की सुविधा शुरू की गई है।

जमालपुर की रेल कॉलोनी में ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन करते मुख्य कारखाना प्रबंधक।

जमालपुर की रेल कॉलोनी में ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन करते मुख्य कारखाना प्रबंधक।

HighLights

  1. CWM विनय प्रसाद वर्णवाल की विशेष पहल पर ओपन जिम।

  2. जमालपुर की तीनों रेल कॉलोनियों में आधुनिक सुविधा शुरू।

  3. रेलकर्मियों और परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार का लक्ष्य।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। Jamalpur Railway Colony Open Gym: जमालपुर की रेल कॉलोनियों में रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य तथा दिनचर्या को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। मुख्य कारखाना प्रबंधक (CWM) विनय प्रसाद वर्णवाल की विशेष पहल पर शहर की तीनों रेल कॉलोनियों में ओपन जिम की आधुनिक सुविधा शुरू की गई है।

रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इन कॉलोनियों में अत्याधुनिक व्यायाम उपकरण स्थापित किए गए हैं। ओपन जिम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल, डीन प्रेम प्रकाश, ईरवो (ERWO) अध्यक्ष अनीता वर्णवाल सहित रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुआ।

  • मुख्य कारखाना प्रबंधक (CWM) विनय प्रसाद वर्णवाल की पहल पर जमालपुर की तीनों रेल कॉलोनियों में ओपन जिम की शुरुआत

  • आधुनिक व्यायाम उपकरणों से लैस जिम का CWM, डीन प्रेम प्रकाश और ईरवो अध्यक्ष अनीता वर्णवाल की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन

  • सुबह-शाम वर्कआउट के लिए उमड़ रहे रेलकर्मी, बच्चे और बुजुर्ग; कॉलोनी वासियों को बाहर जाने से मिली मुक्ति

  • CWM बोले— रेलकर्मियों का स्वास्थ्य और बेहतर जीवन स्तर प्रशासन की प्राथमिकता, कॉलोनी को स्वच्छ रखने की अपील

जिम चालू होने के बाद से ही रेल कॉलोनियों के माहौल में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। सुबह की गुनगुनी धूप और शाम की ठंडी हवा के बीच रेलकर्मी, उनके बच्चे और वरिष्ठ नागरिक उत्साहपूर्वक व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले फिटनेस के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर के पास ही यह सुविधा उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और लोगों में नियमित फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ेगा।

जीवन स्तर में निरंतर सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

उद्घाटन अवसर पर सीआईडब्ल्यूएम विनय प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य केवल रेल कारखाने का विकास करना या रेल परिचालन सुधारना ही नहीं है, बल्कि अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और उन्हें एक स्वस्थ माहौल प्रदान करना भी है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य रेल प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी रेल परिवारों से अपनी कॉलोनियों को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील भी की।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी

कार्यक्रम के दौरान रेल प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें डिप्टी अभ्युदय, राजीव कुमार, प्रीतम कुमार, बीपीके मिंस, सौरभ कुमार, अभिनव कुमार, रवि राजपूत, अभिषेक कुमार, चंद्रशेखर चौधरी, सनातन कुमार, संतोष कुमार, लाल साहब, और डॉ. देवेंदु दास प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे रेल कॉलोनीवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा करार दिया।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हावड़ा-पटना स्पेशल समेत 31 ट्रेनें रद, 30 गाड़ियों का बदला रूट