Move to Jagran APP

मुंगेर में रात से हो रही वर्षा: त्योहार का उत्सवी माहौल घर पर कैद, माता रानी से मौसम साफ होने की प्रार्थना

बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। मुंगेर में देर रात से लगातार बारिश ने लोगों को घरों पर कैद कर दिया है। ऐसे में दुर्गा पूजा और दशहरे के त्योहार का उत्सवी माहौल घर पर कैद हो गया है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam BajpaiPublished: Tue, 04 Oct 2022 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 09:35 AM (IST)
मुंगेर में रात से हो रही वर्षा: त्योहार का उत्सवी माहौल घर पर कैद, माता रानी से मौसम साफ होने की प्रार्थना
मुंगेर में वर्षा: दुर्गा पूजा और दशहरे पर बारिश

जागरण टीम, मुंगेर। दो साल बाद इस बार जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बहुत ही उमंग और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा की जा रही है। माता दरबार का पट्ट खुलने के बाद सोमवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। देर रात से सुबह तक रूक-रूक हो रही वर्षा की वजह से सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वर्षा की वजह से माता की खोइचा  भरने के लिए भीड़ कम है।

loksabha election banner

दशहरा मेला घूमने के उत्साह में पानी फेर दिया है। खासकर बच्चों में दशहरा की मस्ती को बारिश ने किरकिरा कर दिया है। पूजा पंडालों के आसपास वर्षा के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे लगाए अस्थाई दुकानदारों की उम्मीद धुल गई। आसमान में बादल छाए हुए हैं पूरे दिन वर्षा की संभावना जताई जा रही है ऐसे में दुकानदार और मेला घूमने वाले लोग मौसम साफ होने की प्रार्थना माता रानी से कर रहे हैं। 

 49 एमएम जिले में वर्षा होने की संभावना ‌

जिले में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर गांव तक का माहौल पूजा के रंग में रंग चुका है। इस बीच मुंगेर में महानवमी के दिन भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।‌ मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि मुंगेर के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों के अंदर ठीक-ठाक वर्षा होने की संभावना  है। आज और कल मौसम विभाग ने अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। मंगलवार को 49 एमएम जिले में वर्षा होने की संभावना है। ‌

बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, कटिहार, जमुई, किशनगंज, अररिया, लखीसराय, सुपौल आदि जिलों में वर्षा हुई है। भागलपुर में सुबह सवेरे जोरदार बारिश ने दस्तक दी। इसी तरह बांका में अल सुबह बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। किसी तरह श्रद्धालु छाता लेकर मंदिर जाते दिखाई दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.