मुंगेर सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंख में डाला स्प्रे
मुंगेर सदर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक डॉ. निधि पर उनके पति डॉ. कृष्ण गोपाल ने हमला कर दिया। आरोपी ...और पढ़ें
-1787723568963_m.webp)
HighLights
मुंगेर सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति का हमला।
पति ने जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डाला।
सुरक्षा गार्डों ने आरोपी पति को पुलिस के हवाले किया।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बुधवार सुबह अस्पताल परिसर में महिला चिकित्सक पर उनके पति ने कथित तौर पर हमला कर दिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ने पति डॉ. कृष्ण गोपाल पर मारपीट, दुर्व्यवहार और आंखों में स्प्रे डालने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने आरोपित को पकड़ लिया और 112 पर सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पति जेएलएनएमसीएच में डॉक्टर है
अस्पताल में पहुंचकर मारपीट
डॉ. निधि ने कोतवाली थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह डॉ. कृष्ण गोपाल अस्पताल परिसर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि उन्होंने चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर जूते से प्रहार किया। इसके बाद आंखों और चेहरे पर स्प्रे कर दिया। इससे दोनों आंखों में तेज जलन और परेशानी होने लगी। मारपीट के दौरान शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। गार्डों ने हस्तक्षेप कर आरोपित को पकड़ लिया। तत्काल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस डा. कृष्ण गोपाल को अपने साथ कोतवाली थाना ले गई।

डॉ. निधि ने बताया कि दोनों के बीच पहले से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। घटना के बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया। उन्होंने पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
