आठ सूत्री मांगों को लेकर जाप ने दिया धरना
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर): आठ सूत्री मांगों को लेकर जनाधिकार पार्टी ने मंगलवार को क
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर): आठ सूत्री मांगों को लेकर जनाधिकार पार्टी ने मंगलवार को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर ¨सह ने किया। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाबा थे। धरना में जिला अध्यक्ष फैसल अहमद रूमी, किसान सेल के जिला अध्यक्ष विजय यादव ,युवा शक्ति जिला अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर, भारती गुंजन ¨सह, बैजनाथ पोद्दार, बबलू ¨सह, मनोज मंडल, अमरनाथ झा आदि पार्टी कार्यकर्ता थे। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि, पक्ष और विपक्ष दोनों मूकदर्शक है। इस बीच एक मात्र हमारी पार्टी ही पूरे बिहार में सभी भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ रही है। धरना को जिलाध्यक्ष फैसल अहमद प्रखंड अध्यक्ष सुधीर ¨सह आदि कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता हर जगह त्रस्त है। सरकार विकास के नाम पर बस बड़ी बड़ी बातें कर रही है। विकास के नाम पर समाज के अंतिम व्यक्ति को कोई लाभ नहीं मिल रहा।