Move to Jagran APP

मुंगेर लोकसभा सीट पर 2014 से विपक्ष में महिला प्रत्याशी, ललन का इस बार होगा बाहुबली की पत्‍नी से मुकाबला

Bihar Politics आगामी लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र सूबे की हाॅट सीट में शुमार है। इस सीट से जदयू प्रत्‍याशी के तौर पर ललन सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला राजद की तरफ से इंडिया गठबंधन के प्रत्‍याशी अशोक महतो की पत्‍नी कुमारी अनिता देवी से है। 2014 से ललन के विपक्ष में महिला प्रत्याशी रही हैं।

By Rajnish Kumar Edited By: Arijita Sen Published: Wed, 03 Apr 2024 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2024 03:37 PM (IST)
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की फाइल फोटो।

रजनीश, मुंगेर। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र सूबे की हाॅट सीट में शुमार है। यहां से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मैदान में हैं। इनके विरोध में महागठबंधन से राजद का चेहरा कुमारी अनिता देवी हैं।

loksabha election banner

2014 से ललन के विपक्ष में महिला प्रत्याशी

2009 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव को छोड़ दें तो 2014 से 2019 और इस बार विपक्ष में महिला प्रत्याशी ही मैदान में हैं। 2014 के चुनाव में जदयू व भाजपा ने राज्य में अलग होकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त मुंगेर लोकसभा की सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी लोजपा के खाते में गई थी।

लोजपा के टिकट पर वीणा देवी मैदान में थी। इस चुनाव में वीणा देवी की जीत हुई थी। 2019 के चुनाव में ललन सिंह के विरोध में कांग्रेस के टिकट पर नीलम देवी मैदान में थीं। इस चुनाव में ललन सिंह की बड़ी जीत हुई थी। अब इस बार भी राजद के टिकट पर महिला प्रत्याशी खड़ी हैं।

राजद की टिकट पर मैदान में अनिता देवी

राजद की टिकट से मैदान में उतरी कुमारी अनीता को कोई राजनीति चेहरा नहीं रहा है। मार्च माह के शुरुआती में इन्होंने जेल से रिहा हुए नवादा जिला निवासी अशोक महतो से शादी की है। इसके बाद राजद से टिकट मिला। इस बार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में दलीय रूप में एनडीए के घटक दल जदयू से ललन सिंह और महागठबंधन से राजद की टिकट पर कुमारी अनिता देवी मैदान में है।

परिसीमन के बाद परिणाम

नए परिसीमन के बाद 2009 में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव हुआ। 2009 में नेता ललन सिंह निर्वाचित हुए। इन्हाेंने जदयू के टिकट पर जीत दर्ज की। 2014 में वीणा देवी ने लोजपा के टिकट पर जीत हासिल की, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर ललन सिंह को जनता का जनादेश मिला। पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर, जमुई व लखीसराय जिले का सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र शामिल था।

नए परिसीमन में मुंगेर लोकसभा में मुंगेर जिले का मुंगेर व जमालपुर, लखीसराय जिले का सूर्यगढ़ा व लखीसराय तथा पटना जिले का मोकामा व बाढ़ को शामिल किया गया। 2009 में नए परिसीमन के अधार पर चुनाव हुआ, इसमें एनडीए के घटक दल जदयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जीत दर्ज की।

इन्होंने राजद उम्मीदवार राम बदन राय को 1.89 लाख मतों के अंतर से हराया। इसके बाद 2014 के चुनाव में जदयू एनडीए से अलग हटकर खुद मैदान में उतरी थी, इस बार भी जदयू से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ही उम्मीदवार थे।

इसके विपक्ष में एनडीए के घटक दल लोजपा से वीणा देवी प्रत्याशी थी। इस चुनाव में वीणा देवी ने एक लाख नौ हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 2019 के आम चुनाव में एक बार फिर एनडीए के साथ जदयू ने चुनाव लड़ा और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मैदान में उतरे।

इस बार उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार नीलम देवी को 167937 मतों के अंतर से हराया। परिसीमन बदलने के बाद से संपन्न हुए तीन लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट एनडीए के ही खाते में गई है।

2009 में वोट प्रतिशत

  • 41.65 प्रतिशत वोट पड़े
  • 39.87 पुरुष वोटरों ने किए वोट
  • 40.85 महिला वोटरों का मतदान
  • 1.89 लाख से ललन सिंह की हुई जीत

2014 में 54 प्रतिशत वोटिंग

  • 52.9 पुरष मतदाताओं ने वोट दिए
  • 54.4 महिला वोटरों ने किया मतदान
  • 109084 से वीणा देवी की जीत

2019 में इस तरह वोटिंग

  • 54.13 पुरुष मतदाताओं ने वोट दिए
  • 55.41 महिला वोटरों ने किया मतदान
  • 167937 से जदयू से ललन सिंह की जीत

वोटरों की संख्या विधानसभा क्षेत्र में

  • मुंगेर 3.47 लाख
  • जमालपुर 3.45 लाख
  • सूर्यगढ़ा 3.49 लाख
  • लखीसराय 3.93 लाख
  • मोकामा 2.90 लाख
  • बाढ़ 3.20 लाख

ये भी पढ़ें:

PM Modi के बिहार दौरे को लेकर बदला रूट चार्ट, पटना-देवघर मार्ग डायवर्ट; किन रास्तों से कर सकेंगे यात्रा

Bihar Politics: बक्सर की राजनीति का अलग है हिसाब... धन बल और ध्रुवीकरण बन गया है जीत का फार्मूला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.