Move to Jagran APP

अयोध्या में भूमि पूजन, मुंगेर में मनेगी दीपावली

मुंगेर । रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरे

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:33 AM (IST)
अयोध्या में भूमि पूजन, मुंगेर में मनेगी दीपावली

मुंगेर । रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। जैसे जैसे भूमि पूजन का समय नजदीक आ रहा है। मुंगेर में लोगों का उत्साह परवान चढ़ते जा रहा है। लोग अपने अपने तरीके से इस पल को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। योगनगरी के हर गली मुहल्ला में दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। भाजपा के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल के नेतृत्व में हजारों दीये जलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, संजीव मंडल अपने आवास पर बेसन का लड्डू तैयार करवा रहे हैं। ताकि इस खुशियों में लोगों के बीच लड्डू वितरण कर मुंह मीठा करा सकें। संजीव मंडल ने बताया कि वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया था, उसे निभाया। कसम राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा सच हो गया है। विपक्षी चुनाव के समय व्यंग करते थे। आज विपक्ष को यह एहसास हो गया होगा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के संगठन मंत्री अरुण कुमार यादव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने की खबर से आम लोगों में उत्साह का माहौल है। लालदरवाजा टीओपी से दलहट्टा चौक तक सड़क के दोनों किनारे पर आम लोग दीयें जलाएंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन कुमार वर्मा ने कहा कि देश के लोगों का वर्षों का सपना साकार हो रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमशी ने कहा कि देश के लाखों लोगों का सपना साकार हो रहा है। राम मर्यादा के प्रतीक हैं। भाजपा नेता प्रणव कुमार यादव ने कहा कि पांच अगस्त को प्रत्येक नागरिक अपने अपने घरों पर पांच पांच दीयें जलाएंगे। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीएम अमरेश ने कहा कि रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। यह खबर प्रत्येक नागरिक को रोमांचित कर रहा है। लोगों के उमंग और उत्साह को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। श्री राम और माता सीता का मुंगेर से गहरा लगाव रहा है। कष्टहरणी गंगा घाट, सीताकुंड, सीता चरण, श्रृंगी ऋषि के आश्रम आदि राम की मर्यादा के जीवंत उदाहरण के रूप में मौजूद हैं। ऐसे में जब राम के जन्म भूमि में मंदिर निर्माण की नींव पड़ेगी, तो मुंगेर के लोग दीपोत्सव की रोशनी के जरिये अपनी भावना राम के जन्मभूमि तक पहुंचाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.