धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर युवक ने बाइक से किया स्टंट; रील बनाने के चक्कर में मची अफरातफरी, RPF करेगी कार्रवाई
Dharhara Railway Station Bike Stunt Viral Video: मुंगेर के धरहरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने रील बनाने के चक्कर ...और पढ़ें

Dharhara Railway Station Bike Stunt Viral Video: मुंगेर के धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बाइक लेकर स्टंट करते युवक. सौजन्य: इंटरनेट मीडिया
HighLights
युवक ने धरहरा स्टेशन प्लेटफॉर्म पर बाइक से स्टंट किया।
रील बनाने के जुनून में यात्रियों की सुरक्षा दांव पर।
आरपीएफ ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। Dharhara Railway Station Bike Stunt Viral Video: इंटरनेट मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। ताजा मामला मालदा रेल मंडल के अंतर्गत जमालपुर-किउल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन का है, जहाँ एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में सुरक्षा के सभी नियमों को ताक पर रख दिया।
स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक युवक द्वारा बेधड़क बाइक से स्टंट करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो और तस्वीर अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है। (नोट: जागरण इस video/तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।)
जानकारी के अनुसार, युवक इंटरनेट मीडिया पर वीडियो रील्स बनाने के लिए सीधे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अपनी बाइक लेकर पहुँच गया और वहां तेज आवाज के साथ स्टंट करने लगा।
अचानक प्लेटफॉर्म पर बाइक और उसकी तेज आवाज को देखकर वहां ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी और डर का माहौल बन गया।

यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद खतरनाक स्थिति थी। हालांकि, मौके पर मौजूद सतर्क रेलकर्मियों ने जब युवक को फटकार लगाई, तो वह अपनी बाइक लेकर वहां से भाग निकला।
प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी, सहम गए यात्री
रेलवे स्टेशन जैसे अत्यधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की हरकत से वहां मौजूद यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की अचानक तेज आवाज और स्टंट देखकर बुजुर्गों और बच्चों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में युवा अपनी और दूसरों की जिंदगी को दांव पर लगाने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। सतर्क रेलकर्मियों की त्वरित फटकार से समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर बोले- वीडियो की जांच कर होगी कार्रवाई
रेलवे जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की अनुशासनहीनता और सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर जब आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि धरहरा स्टेशन पर आरपीएफ की स्थायी चौकी या बल तैनात नहीं है।
इसके बावजूद वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों का संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत इस तरह की हरकत करने वाले युवक की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुंगेर के धरहरा में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, लोहिया गुमटी के पास हुआ हादसा, सुबह परिजनों ने की पहचान
