सज-धज कर तैयार डीआरसीसी, आज आएंगे मुख्यमंत्री
मुंगेर। सात निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर के सदर प्रखंड स्थित निि
मुंगेर। सात निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर के सदर प्रखंड स्थित निर्मित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वहां की व्यवस्था की भी जांच करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम उदय कुमार ¨सह, डीडीसी रामेशवर पांडेय, वरीय उपसमाहर्ता प्रतिभा कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष ¨पकी देवी, उपाध्यक्ष रामचरित्र मंडल, नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक, मेयर कुंमकुम देवी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी आदि ने नव निर्मित डीआरसीसी का निरीक्षण किया। डीएम श्री ¨सह ने डीआरसीसी की हर छोछी बड़ी चीजों को बारकर से देख तहां बदलाव की जरूरूत महसूसस की उसे बदलने का निर्देश दिया।
इधर डीआरसीसी के सामने पार्क में लगे फब्बारा को भी चालू किया गया। फब्बारे के चारो ओर लगे रंग बिरंगे एलइडी लाइट से पार्क जगमग कर रहा था।
इस संबंध में ग्रामीणो ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदर प्रखंड को नायाव तोहफा दिया है। डीआरसीसी के शुरू होने से बेरोजगारों को रोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि के लिए अब भटकना नही पड़ेगा।