चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए कार्यकारिणी सदस्यों ने ली अपनी जिम्मेदारी की शपथ
मुंगेर। नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बुधवार की संध्या चैंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड
मुंगेर। नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बुधवार की संध्या चैंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर के कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। संचालन सुरेश कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. बीडी सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह, चैंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव सुरेश बाजोरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए व्यवसायियों को जागरूक रहते हुए ग्राहक के बीच जागरुकता फैलानी चाहिए। सरकार के निर्देश का पालन करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि संस्था व्यवसायियों के हित के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ कार्य भी करता है। थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ कार्य करता है। कोरोना संकट के प्रारंभिक दौर में लॉकडाउन के समय इस संस्था के सदस्यों ने सामूहिक सैनिटाइजिग, मास्क का वितरण एवं उपभोक्ताओं को जागरूक करने में सहयोग किया था। डॉ. बीडी सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का स्थान सर्वोपरि है। डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि कोरोना का इंजेक्शन 45 साल के उम्र के ऊपर व्यक्तियों को स्वास्थ्य केंद्र में दिया जा रहा है। इस ओर समाज में जागरूकता लाने में सहयोग करें। इस अवसर पर कार्यकारिणी गठन में अशोक कुमार साह आपात चेयरमैन, शंभू केसरी सह सचिव एवं नगर परिषद उप समिति चेयरमैन, संदीप टिवड़ेवाल कोषाध्यक्ष, विमल टिवड़ेवाल अंकेक्षक, कैलाश केसरी उप समिति चेयरमैन माप तोल, प्रणव कुमार रेलवे, किशोर अग्रवाल पोस्टल, अंजनी ठाकुर विद्युत, विकास रंजन विक्कू परिवहन, कुमार अनुपम सदस्यता, अरुण साह तथा शुभम केसरी सेवा, राजेश पोद्दार चिकित्सा, ललन कुमार बैंकिग, सुरेश कुमार कानूनी सलाहकार तथा संरक्षक मंडल में अयोध्या साह, सच्चिदानंद सिंह तथा महेश साह को कार्यकारिणी सदस्यों में जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सदानंद सिंह यादव, रागिनी पाठक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुन्ना साह, राधा देवी, सोनू बाजोरिया, स्मिता देवी, शैल अग्रवाल, रितिका कुमारी, प्रतिमा भारती, अंबा, दिलीप कुमार टिवड़ेवाल आदि व्यवसायी उपस्थित थे।