Bihar News: मुंगेर में कोहरे में बीच भटका नाविक, भारी पत्थर से टकराई नाव; पानी में डूबते ही मची चीख पुकार
Munger News मुंगेर में गंगा घाट पर आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल घने कोहरे के चलते नाविक रास्ता भटक गया जिसके बाद वह किसी दूसरे घाट पर पहुंच गया जहां नाव 20 फीट तक लगे पत्थर से टकरा गई। नाव के टकराने के बाद वहां चीख पुकार मच गई। हालांकि आनन फानन में रेस्क्यू कर लिया गया।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Boat Accident: गंगा में घना कोहरा के बीच गुरुवार की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। हालांकि, समय रहते घाट किनारे मौजूद गोताखोर के प्रयास से नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। नाव पर लदे सब्जी की बोरी को भी निकाल लिया गया। नाव पर 11 लोग सवार थे। सात महिला- पुरुष और चार बच्चे थे।
गंगा में रेस्क्यू करने वाले प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार और विशाल कुमार ने बताया कि जिस नाव से हादसा हुआ उस पर सीता चरण घाट से सब्जी की बोरी लादकर बबुआ घाट के लिए सभी किसान जा रहे थे।
घना कोहरा में भटक गया नाविक
लेकिन, घना कोहरा रहने के कारण नाविक को घाट का पता नहीं चला और वह भटक कर बबुआ घाट से सटे कष्टहरणी घाट के समीप पहुंच गया। नाव घाट पर पहुंचते ही 20 फीट तक लगे बड़े-बड़े पत्थर से टकरा गई।
गोताखोर ने बताया कि गंगा में तेज रफ्तार से नाव आ रही थी। कोहरे के कारण नाव पत्थर से टकरा गई। जिस कारण नाव का एक भाग पत्थर से टकराकर गंगा में डूबने लगी।
नाव पर सवार लोग बचाने के लिए गुहार लगा थे। नाव डूबने लगा तो नाव पर सवार लोग घबरा गए और अफरा-तफरी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच गोताखोर और मछली मारे मछुआरे ने दूसरे नाव से सभी सकुशल निकाला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।