Move to Jagran APP

कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

किसान बिल संशोधन विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ता किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM (IST)
कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

मुंगेर। किसान बिल संशोधन विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ता किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग कर रहे थे। कामरेड विजय रजक ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की रीढ़ तोड़ने की साजिश कर रही है। सीपीआई जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार ने कहा कि राष्ट्र के अन्नदाता के पेट पर नरेंद्र मोदी की सरकार लात मारने और मुनाफाखोरों को जमाखोरी की खुली छूट दी है। इस अवसर पर एआईवाईएफ के जिला सचिव कामरेड लखन, कॉमरेड नूर उर्फ पप्पू, प्यारेलाल मंडल, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

वहीं, राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाल कर कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इधर सपा के जिला उपाध्यक्ष विद्या किशोर और प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल के पश्चिमी द्वार से जुलूस निकला। इसके बाद राजीव गांधी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

संग्रामपुर : कृषि सुधार विधेयक पारित होने के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के तत्वावधान में विरोध मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास, सचिव सुधीर यादव ने किया। विरोध मार्च पार्टी कार्यालय से चलकर संग्रामपुर बाजार के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। विरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ता काला कानून वापस लो, कृषि मंडियों को कंपनियों के हाथों में सौंपना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर एसयूसीआई के जिला सचिव कृष्णदेव साह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

हवेली खड़गपुर : कृषि कानून के खिलाफ ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के तत्वावधान में सैकड़ों किसान मजदूरों ने विरोध मार्च निकाला। जुलूस का नेतृत्व एआइकेकेएमएस के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान एवं सचिव कामरेड ललन यादव ने किया। झील पथ स्थित पार्टी कार्यालय से निकला जुलूस नंदलाल बसु चौक, कठरा मार्केट, लालू एकता पार्क होते हुए अंबेडकर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हुआ। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड कमेटी सचिव रमण सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। सभा को किसान नेता किशोर यादव, भरत देव, युवा नेता पप्पू बेसरा, रौशन कुमार, मन्ना मांझी, भुवनेश्वर तांती, राजकुमार, शेखर कुमार आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.