तीन एके-47 रायफल और हथियारों का जखीरा देख पुलिस के उड़े होश, तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों के साथ तीन एके- 47 रायफल बरामद किया है। एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है। एक साथ तीन एके- 47 रायफल बरामद होने से पुलिस सकते में है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 11:41 PM (IST)
मुंगेर [जेएनएन]। जिले में पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन एके-47 रायफल के साथ ही हथियारों के कई पार्ट्स बरामद हुए हैं। इस मामले में एक हथियार तस्कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार आरोपी का नाम इमरान है।गिरफ्तार हथियार तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।
मुंगेर की पहचान ही अवैध हथियारों के गढ़ के तौर पर होती है। हाल के दिनों में ये पहला मौका नहीं है, जब कोई हथियार तस्कर गिरफ्तार हुआ है या फिर हथियार की बरामदगी हुई है।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एक साथ तीन एके-47 रायफल मिलने की घटना से पुलिस भी सतर्क है। पुलिस उस गिरोह का पता लगाने में जुटी है जो हथियारों की तस्करी में संलिप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें