विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में फरक्का एक्सप्रेस से 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, परिजनों को बताए बिना जा रहे थे दिल्ली

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:55 PM (IST)

जमालपुर में फरक्का एक्सप्रेस से आरपीएफ ने दिल्ली जा रहे चार नाबालिग बच्चों को बचाया। ये बच्चे बिना बताए घर ...और पढ़ें

फरक्का एक्सप्रेस से 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

फरक्का एक्सप्रेस से 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. फरक्का एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे चार नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू।

  2. आरपीएफ ने जमालपुर स्टेशन पर बच्चों को सुरक्षित बचाया।

  3. बच्चों को बाल कल्याण समिति मुंगेर के सुपुर्द किया गया।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर के रास्ते दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होकर दिल्ली जा रहे चार नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया। इनमें दो बच्चियां और दो लड़के शामिल हैं। 

सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में बच्चों के अकेले दिल्ली जाने के मामले ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

स्काउट पार्टी को सतर्क कर कार्रवाई का निर्देश 

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि फरक्का एक्सप्रेस से कुछ बच्चियों को दिल्ली ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात आरपीएफ स्काउट पार्टी को सतर्क कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। 

ट्रेन के जमालपुर स्टेशन पहुंचते ही स्काउट पार्टी ने जनरल बोगी से सभी चार बच्चों को उतार लिया। इसमें दो लड़का और दो लड़की है। आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ में पता चला कि सभी मालदा के रहने वाले हैं और घरवालों को बिना बताए दिल्ली जा रहे थे। 

बाल कल्याण समिति मुंगेर के सुपुर्द किया

आरपीएफ ने बच्चों के परिजनों को सूचना देकर सभी को आवश्यक देखभाल और सुरक्षा के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) मुंगेर के सुपुर्द कर दिया। समय रहते हुई कार्रवाई से बच्चों को संभावित खतरे से बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें- मुंगेर के एक ही परिवार को दो-दो बार आवास, दैनिक जागरण के खुलासे पर एक्शन, BDO ने मुखिया व आवास सहायक से मांगा हिसाब


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।