असुविधा के बावजूद कांवरिया मार्ग पर डटे हुए है सुरक्षा कर्मी और पदाधिकारी
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : पहली सोमवारी के दिन अधिकारियों द्वारा भी कांवरिया को हर सुविधा उपल
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : पहली सोमवारी के दिन अधिकारियों द्वारा भी कांवरिया को हर सुविधा उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश की जा रही है। तमाम प्रकार की कठिनाईयों के बावजूद भी प्रतिनियुक्त कर्मी सेवा भाव से ड्यूटी पर जमें हैं। तीसरे दिन भी सभी प्रशासनिक शिविरों पर कर्मियों को बैठने, सोने के लिए कुर्सी, टेबुल, चौकी की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। बावजूद इसके जवान रायफल लेकर बैठकर भी ड्यूटी करते नजर आए। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने विभागीय कार्य निबटाकर बीच बीच में अपने शिविर में आते रहते हैं। धोबय कैंप पर दंडाधिकारी रामयश मंडल दूसरे दिन दूसरी पली में दिखे। दूसरी पाली में पहले दिन मात्र दो चिकित्साकर्मी ही नजर आए। चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं थी। मार्ग में जेनेरेटर से रोशनी की जा रही है। कांवरिया पथ पर चापाकल एवं शौचालय कार्य कर रहा है। वहीं सफाईकर्मी भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। गोगाचक स्नानागार के समीप होटलों से निकलने वाला पानी सड़क को कीचड़मय बना रहा है, तो छ्त्रहार के समीप प्रशासनिक शिविर में दलदल बन गया है तथा बगल में गंदगी पड़ी है। सभी ¨लक रोड पर वाहनों के यत्र तत्र पार्किंग से जाम लगा रहता है। इस ओर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ध्यान कम दें रहे हैं। मेला मित्र तथा स्वयंसेवक पूरे उत्साह से कांवरिया मार्ग में यत्र-तत्र कर्तव्य पर डटे हुए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार एसडीपीओ राजवंश ¨सह, बीडीओ दुर्गा शंकर, एसीओ विद्यानंद राय पुलिस निरीक्षक कैलाश राम मार्ग की व्यवस्था की नजदीक से निगरानी रखे हुए थे।