प्रत्येक बूथ पर बनाएं 10-10 लोगों की टोली : प्रदेश अध्यक्ष
मुंगेर । मोहनगंज स्थित शर्मा भवन परिसर में शनिवार को भाजयुमो के जिला कार्यसमिति की बैठक हु
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 10:22 PM (IST)
मुंगेर । मोहनगंज स्थित शर्मा भवन परिसर में शनिवार को भाजयुमो के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने भी शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि भाजपा का गठबंधन दूध और पानी की तरह होता है। जबकि, विरोधी दलों का गठबंधन तेज और पानी की तरह। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में बढ़चढ़ कर आम लोगों की सेवा की। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ पर दस दस लोगों की टोली बनाएं। भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं के बल पर बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें