Move to Jagran APP

नीतीश सरकार में स्वतंत्रता की राह पर निकलीं महिलाएं : डॉ. भारती

जदयू की प्रदेश महासचिव डॉ. भारती मेहता ने शनिवार को महिला उद्यमी वर्चुअल सम्मेलन में भाग लेने के बाद कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं को बेड़ियों से निकालने की दिशा में सतत प्रयत्नशील हैं। इस कडी में महिला उद्यमी योजना कारगर साबित होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 10:32 PM (IST)
नीतीश सरकार में स्वतंत्रता की राह पर निकलीं महिलाएं : डॉ. भारती
नीतीश सरकार में स्वतंत्रता की राह पर निकलीं महिलाएं : डॉ. भारती

मधुबनी । जदयू की प्रदेश महासचिव डॉ. भारती मेहता ने शनिवार को महिला उद्यमी वर्चुअल सम्मेलन में भाग लेने के बाद कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं को बेड़ियों से निकालने की दिशा में सतत प्रयत्नशील हैं। इस कडी में महिला उद्यमी योजना कारगर साबित होगी। कहा कि महिला उद्यमी शब्द ही ऐसा है, जिसे विश्व के इतिहास में कभी सहज स्वीकार नहीं किया गया। खेती की बात करें तो महिलाएं बीज संरक्षण से लेकर रोपनी तक में अहम भूमिका का निर्वहन करती है, लेकिन इन्हें बस सहभागी माना जाता रहा है। इसे किसानों के पत्नी का ही दर्जा दिया जाता रहा है। उत्पादित अनाजों पर इनका हक तक नहीं होता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने महिला उद्यमियों का जो खाका तैयार किया है, वह राममनोहर लोहिया के नर-नारी समानता की सोच को मूर्त रूप प्रदान करेगा। कहा कि यह ऐतिहासिक अभियान है। पूर्व में भी महिलाओं के नाम फार्म होते थे, लेकिन इनका मालिकाना हक मूल रूप से इनके पति के हाथों होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। महिला उद्यमी अपने उद्यम लगाने को आगे आ रही हैं। डॉ. मेहता ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को तय करने का काम नीतीश कुमार की सरकार ने किया है। अब लगने लगा है कि महिलाएं स्वतंत्रता की राह पर चल निकली हैं। वर्चुअल सम्मेलन में महिला उद्यमी विषय पर चर्चा

loksabha election banner

मधुबनी : महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने और इस दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला उद्यमी विषय पर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने किया। वर्चुअल सम्मेलन में महिला जदयू जिलाध्यक्ष सह जदयू की प्रदेश सचिव विक्रमशीला देवी महिला जदयू जिला कार्यालय से जदयू नेत्रियों संग शामिल हुई। सम्मेलन को विभिन्न राज्यों की पांच महिला उद्यमियों ने भी प्रशिक्षक के रूप में संबोधित किया।

जदयू की प्रदेश सचिव सह महिला जदयू जिलाध्यक्ष विक्रमशीला देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी। इन योजनाओं का लाभ महिलाएं उठा रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए महिला उद्यमी योजना भी लागू किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी महिला उद्यमी योजना। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं उद्यमी और स्वावलंबी बन सकती हैं। महिला उद्यमी योजना से सूबे में महिलाओं के स्वावलंबन एवं रोजगार में वृद्धि होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी महिला उद्यमी योजना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.